expressmouldby General Plastic Industries General Plastic Industries (GPI) logo

Home / हिंदी · Hindi

इंजेक्शन मोल्ड 15 दिन में: Express Mould (हिंदी में)

Short answer: Express Mould में हम पूरा नया मोल्ड नहीं बनाते। हमारे स्टैंडर्ड मोल्ड बेस पहले से तैयार हैं, इसलिए हमारा टूल रूम सिर्फ़ आपके पार्ट का कोर और कैविटी टूल स्टील में बनाकर बेस में फिट करता है। मोल्ड डिज़ाइन अप्रूवल से 15 दिन में तैयार, लागत सामान्य मोल्ड से लगभग आधी, और देर होने पर हम ₹2,000 रोज़ देते हैं।

Send your drawing for reviewBook a 15-minute call

General Plastic Industries का टूल रूम, दिल्ली: VMC मशीन पर मोल्ड का काम
15 days
to a ready tool-steel mould
~50%
lower die cost
₹2,000/day
we pay if we are late
Since 1968
General Plastic Industries, Delhi

Express Mould क्या है?

Express Mould, General Plastic Industries (GPI), दिल्ली की सर्विस है। GPI 1968 से इंजेक्शन मोल्डिंग कर रही है, और उसका अपना टूल रूम, मोल्डिंग और असेंबली प्लांट है।

आम तौर पर हर नए पार्ट के लिए पूरा नया मोल्ड बनता है: भारी स्टील बेस भी, और कोर-कैविटी भी। छोटे और मीडियम पार्ट्स में बेस की लागत और समय सबसे ज़्यादा होता है। Express Mould में बेस पहले से तैयार है। हम सिर्फ़ आपके पार्ट का कोर और कैविटी टूल स्टील में बनाते हैं।

तीन वादे

  • 15 दिन में मोल्ड: डिज़ाइन अप्रूवल से 15 दिन में टूल-स्टील मोल्ड, और 15 से 17 दिन में पार्ट्स आपके हाथ में।
  • लगभग आधी लागत: मोल्ड ₹50,000 से ₹5 लाख तक, सामान्य मोल्ड से लगभग आधे में।
  • देर तो हम देंगे: हर दिन की देरी पर ₹2,000।

किसके लिए सही है?

  • नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाले स्टार्टअप और ब्रांड
  • R&D और नए पार्ट्स वाली कंपनियाँ
  • कम मात्रा और स्पेयर पार्ट्स चाहने वाले OEM
  • साल में 200 से 1 लाख पीस तक की ज़रूरत

Mould Ka Sach देखिए

मोल्ड बनवाने का असली सच, हँसी के साथ। हमारी हिंदी कॉमेडी सीरीज़ Mould Ka Sach में हर एपिसोड के बाद हमारे टूल रूम हेड अमित वर्मा असली वजह और सही उपाय बताते हैं।

अपना पार्ट भेजिए

CAD फ़ाइल, PDF या सैंपल की फ़ोटो भेजिए। 24 से 48 घंटे में हम कीमत और पक्की तारीख़ बताएँगे। ड्रॉइंग भेजें या WhatsApp करें: +91 99996 00689।

Questions buyers ask

क्या सच में 15 दिन में मोल्ड बन सकता है?

हाँ। हमारे मोल्ड बेस पहले से बने हुए हैं, इसलिए सिर्फ़ आपके पार्ट का कोर और कैविटी टूल स्टील में बनाना होता है। 15 दिन की गिनती मोल्ड डिज़ाइन अप्रूवल से शुरू होती है। अब तक 70 से ज़्यादा Express Mould बन चुके हैं।

मोल्ड की कीमत कितनी है?

ज़्यादातर Express Mould ₹50,000 से ₹5 लाख के बीच होते हैं, पार्ट के साइज़, डिज़ाइन और मटीरियल के हिसाब से। पार्ट की कीमत ₹0.10 से ₹999 प्रति पीस तक होती है। GST अलग से।

देर हुई तो क्या होगा?

हम हर दिन की देरी के लिए ₹2,000 देते हैं, जो आपके बिल में एडजस्ट होता है। अगर आप डिज़ाइन बदलवाते हैं तो गिनती रुक जाती है। कुल पेनल्टी मोल्ड की कीमत के 50% तक सीमित है।

कितने पीस के लिए सही है?

साल में लगभग 200 से 1 लाख पीस तक। इससे ज़्यादा मात्रा के लिए पूरा प्रोडक्शन मोल्ड सस्ता पड़ता है, और वो भी हम बनाते हैं।

क्या क्वालिटी कम होती है?

नहीं। कोर और कैविटी P20 या H13 टूल स्टील में बनते हैं, जैसे सामान्य प्रोडक्शन मोल्ड में। सिर्फ़ मोल्ड बेस स्टैंडर्ड है।